इस्लाम अलैकुम
हमने आपकी शख्सियत का जो जायज़ा पेश किया है, वह कुछ रूहानी उसूलों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। हमारा यह तजुर्बा 50 से 70 फीसदी तक दुरुस्त हो सकता है। यह रिपोर्ट आपको अपनी कुछ खूबियों और खामियों के बारे में बताएगी, जिन्हें ध्यान में रखते हुए आप ज़िंदगी में कामयाबी के लिए बेहतर फैसले ले सकेंगे। रिपोर्ट की तफसील नीचे दर्ज है।
- आप बेहद रहमदिल और खूबसूरत इंसान हैं।
- आप में सखावत है और परेशान अफराद की माली मदद करके आप को खुशी मिलती है।
- आप बहुत रहमदिल हैं दूसरों को परेशान देखकर खुद परेशान हो जाते हैं।
- आप के चेहरे पर मुस्कराहट सी रहती है।
- बहुत अच्छा लिबास पहनना और अपने आप को सजाकर रखना आप की फितरत है।
- पार्टी के लिए या किसी भी जगह जाने के लिए आप अपने आप को तैयार करने में काफी वक्त लगाते हैं।
- आप बहुत जल्द किसी से भी बेतकल्लुफ हो जाते हैं।
- आप खास मकनातिसी कुव्वत के हामिल हैं जिसकी वजह से अक्सर मर्द और औरतें आप से जल्द मुतास्सिर हो जाती हैं।
- आप की उम्र का अंदाजा लगाना आसान नहीं।
- आप हद से ज्यादा हसास भी हैं लिहाजा अक्सर छोटी छोटी बातें आप अपने दिल का रोग भी बना लेते हैं।
- आप का घर खूबसूरत और सजा हुआ ऐसा भी आप का शौक है।
- आप सब से अच्छा नजर आना चाहते हैं इसलिए आप को सजने-सँवरने की आदत सी है।
- असल में आप का दिल आइने की तरह साफ है इसलिए आप हर किसी के साथ अपनों जैसा रवैया रखते हैं।
- आप को सफाई और नफासत बेहद पसंद है इसलिए आप का घर साफ-सुथरा रहेगा और आप ने घर की हर चीज सफाई और नफासत से रखी होगी।
- आप के बोलने का अंदाज बहुत अच्छा है जिस की वजह से अक्सर लोग आप की तरफ कशिश हो जाते हैं।
- आप कभी भी किसी के साथ बदतमीजी वाला रवैया इख्तियार नहीं करते।
- जिंदगी में बड़े बड़े नुकसानात और सदमात को बर्दाश्त करने की आप में ताकत मौजूद है।
- आप को अपने ऊपर किसी की तनकीद बर्दाश्त नहीं होती।
- जल्द जज्बाती हो जाना या जज्बाती दबाव में जल्द आ जाना आप की आदत है।
- अपने इरादों को बहुत जल्द तब्दील करने की भी आप में आदत है।
- आप लोगों के निजी मामलात में मुदाखलत करने को जायज नहीं समझते।
- आप को रोक-टोक करने वाले अफराद पसंद नहीं वह ख्वाह आप की बीवी ही क्यों न हो।
- आप किसी भी फर्द के किसी मामले में अपनी टाँग अड़ाने से गुरेज करते हैं।
- आप दूसरों पर अंधा एतमाद करने की वजह से अक्सर नुकसान में रहेंगे।
- आप को हर वह इंसान पसंद है जो आप की हाँ में हाँ मिलाता है।
- कोई भी फर्द आप को अपने कंट्रोल में नहीं कर सकता।
- आप की तबीयत, ख्यालात, इरादों और ख्वाहिशात में उतार-चढ़ाव होता रहेगा।
- आप किसी भी वक्त अपना इरादा और मूड बदल सकते हैं।
- आप को घूमना-फिरना भी बहुत अच्छा लगता है।
- छोटे मोटे सफर आप करते हैं और करते रहेंगे।
- आप की जिंदगी में अक्सर छोटे मोटे हादसात शायद हों।
- आप के दुश्मन बहुत कम हैं।
- मेहनत, मशक्कत, जद्दोजहद और स्कीम बनाकर काम करना आप की फितरत है।
- फारिग रहने से आप को बेहद कोफ्त होगी इसी वजह से आप हर वक्त मसरूफ रहेंगे।
- आप को जल्द बोर होने की आदत है इसलिए आप कोई भी काम ज्यादा देर तक नहीं कर पाएंगे।
- शादी आप को देर से ही करनी चाहिए क्योंकि जल्द शादी की वजह से आप शादी से बोर भी हो सकते हैं।
- गवर्नमेंट जॉब या कोई और नौकरी करना जिस में पाबंदी हो आप से नहीं हो सकेगी।
- अपने कामों में किसी की दखलंदाजी आप को पसंद नहीं।
- गुड लक हमेशा आप के साथ रहती है इसलिए कारोबारी तरक्की और इज्जत आप को हमेशा मिलती रहेगी।
- आप में जल्दबाजी की भी आदत है।
- और अगर कोई चीज आप को जल्द न मिले तो उस की वजह से आप को बेचैनी लग जाती है।
- आप में सब्र की कमी है इसलिए अक्सर छोटी मोटी नाकामी की वजह से आप को बेचैनी लग जाती है।
- आप किसी को भी अपनी बात पर आसानी से काजिल कर सकते हैं।
- आप बहुत जल्द हर किसी पर भरोसा कर लेते हैं।
- आप किसी को भी आसानी से अपना दोस्त बना सकते हैं।
- आप जल्द सोचते हैं और जल्द फैसला करते हैं।
- जिंदगी में बाज ऑकात आप अपनी दौलत या दौलत हासिल करने के मौकों को ठोकर मार सकते हैं।
- जहीनत और हाजिर-दिमागी आप की एक खास खूबी है।
- आप को अपने आप और अपनी काबिलियत पर बेहद भरोसा है।
- आप में कुछ हद तक फजूलखर्ची की भी आदत है लेकिन आप में पैसा जमा कर लेने का भी हुनर है।
- अक्लमंदी और इल्म-ओ-हुनर आप में आम इंसानों की निस्बत ज्यादा है।
- ऐश-ओ-इशरत की जिंदगी आप को पसंद है।
- आप के इरादे बहुत बड़े हैं और आप बहुत ऊँचा उड़ना चाहते हैं।
- आप किसी को नुकसान पहुँचाने की बात सोच भी नहीं सकते।
- आप में बहस करने की आदत है और आप हर काम में मनमानी भी हमेशा करेंगे।
- आप की किस्मत अच्छी है लेकिन इस के बावजूद आप नजरबद और हसद की वजह से बहुत से नुकसानात और बदनामी का सामना करेंगे इसके अलावा आप को अक्सर हादसात का सामना भी रह सकता है।
